फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के पुवायां में 155 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ, मेजबान तैयार

शाहजहांपुर के पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को सरकार की ओर से आयोजित सामूहिक शादी समारोह में 155 जोड़ों की शादी होगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कॉलेज मैदान पर मिठाई बनाने का काम मंगलवार को दिनभर चलता रहा। सब्जी आदि काटने के लिए भी कई कारीगर लगे रहे। दूसरी ओर टेंटकर्मी पंडाल लगाने में जुटे रहे। पंडाल के एक हिस्से में स्टेज बनाया जा रहा है, जहां वर और वधू एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। समारोह में चार हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है, इसके तहत ही तैयारियां की जा रहीं हैं। विवाह समारोह में शामिल होने वालों को पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए समाज कल्याण विभाग और पंचायतराज विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। पुवायां के खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शादी समारोह में खुटार, बंडा, पुवायां और सिंधौली के गांवों से और नगर क्षेत्र से 155 जोड़ों की शादी की तैयारी है। अभी सूची तैयार की जा रही है। देर रात तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। समारोह की व्यवस्था देखने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें