फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, नोडल अधिकारी ने बढ़ाया हौसला

शाहजहांपुर जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान रविवार को कंपोजिट विद्यालय अटसालिया में आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पूर्व में लगाए गए हरिशंकरी पौधों का निरीक्षण किया और उनकी संतोषजनक वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस बीच छात्र-छात्राओं ने खेल और कला प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, डीएफओ डॉ. सचिन कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें