शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। स्कूली बच्चे भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग देखने यहां पहुंचे। इसमें 150 बेसिक शिक्षा विभाग व 150 माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के साथ एयर शो भी होगी। जिसे देखने के लिए स्कूली बच्चे उत्साहित दिखाई दिए।