फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में हुई भोलेनाथ की जय-जयकार, भक्तों ने किया जलाभिषेक

शाहजहांपुर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार रक्षाबंधन का पर्व होने से भोले के भक्तों के लिए खास रहा। शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार को उपवास रखने वाले भक्तों ने सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि किया। इसके बाद मंदिर जाकर भोले बाबा के दर्शन और पूजन किया। भोलेबाबा को बेलपत्र, धतूरा, फूल, मिष्ठान आदि अर्पित किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा। प्रमुख रूप से चौक स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर और पोस्ती पाकड़ के पास बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पर श्रद्धालु उमड़े। इन मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। इसी तरह से लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पैना बुजुर्ग में बाबा त्रिलोकी नाथ धाम, मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर, ओसीएफ में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित शिवलिंग का अभिषेक करने को भी श्रद्धालुओं उमड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें