फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संकल्प यात्रा को बंधक बनाने और लाठीचार्ज का विरोध, प्रजापति महासभा ने दिया ज्ञापन

अराजक तत्वों ने गाजियाबाद थाना लिंक रोड साहिबाबाद में पुलिस प्रशासन के साथ प्रजापति समाज संकल्प यात्रा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बंधक बनाकर लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में शाहजहांपुर में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राशिद अली को दिया। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रशासन से अनुमति लेकर प्रजापति संकल्प यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार के वीआईपी गंगा घाट से 27 फरवरी को प्रारंभ हुई थी। इसके बाद एक मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार को शोषित पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए मांग पत्र देने के लिए पहुंचनी थी, लेकिन 29 फरवरी को गजियाबाद के शाहिबाबाद में रोककर बंधक बनाकर पुलिस के साथ अराजक तत्वों ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में प्रजापति समाज ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, जोगिंद प्रजापति, प्रेमचंद्र, दिनेश, प्रिंस, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें