फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल स्टार ने जीता खिताबी मुकाबला, क्राउन वॉरियर्स को हराया

शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में कारगिल शहीद टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रॉयल स्टार ने क्राउन वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। प्रतेश दीक्षित ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। दीपांशु यादव ने 80 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन वॉरियर्स ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। आहद ने 72 रनों की पारी खेली। अनन्य ने 22 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्टार के कप्तान प्रतेश दीक्षित व अनुज यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्टार ने अंतिम ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दीपांशु यादव ने 80 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। प्रतेश दीक्षित ने 43 रन बनाकर उनका साथ दिया। मैन ऑफ द मैच प्रतेश दीक्षित रहे। मैन ऑफ द सीरीज अनुज सक्सेना को चुना गया। अंपायर दिनेश शर्मा और रिजवान रहे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भरत सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक और करनाल जगवीर सिंह जागलान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खान ने विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर गजेंद्र गंगवार, मनोज यादव, फरीद खान, मुबीन, शिखर दीक्षित, कबीर मौजूद रहे। आभार मयूर खन्ना ने जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें