शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ऊनखुर्द गांव में सोमवार रात किसान कलक्टर सिंह के घर में तमंचे के बल पर लाखों रुपये के जेवर और नकद लूट लिए गए। बदमाशों ने घर में मौजूद बेटे और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।