शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह की महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लूट की घटना में शामिल महिला बैंक में जाकर रेकी करने के बाद साथियों को सूचना देती थी। इसके बाद लुटेरे रास्ते में असलाह दिखाकर वारदात को अंजाम देते थे। उनके पास से नकदी व दूसरे जिलों से लूटी बाइक बरामद की है।