फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रेल फाटक पर मरम्मत कार्य शुरू, आवागमन बंद होने से परेशान हुए लोग

रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 321 पर सोमवार से मरम्मत का कार्य शुरू हो दिया है। कार्य के चलते फाटक को बंद कर दिया। रास्ता बंद होने से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं व आमजन को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। सोमवार सुबह करीब दस बजे से रेलवे फाटक को बंद कर काम को शुरू कराया गया। डाउन लाइन पर रेलवे लाइन पर खोदाई का काम कराया गया। कर्मियों ने खोदाई करने से आवागमन बंद हो गया। डिग्री कॉलेज और कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को फाटक बंद होने से काफी दुश्वारी हुई। लोगों ने अपनी साइकिल को किसी तरह उठाकर रेल लाइन को पार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें