शाहजहांपुर में ऑल इंडिया फेयरप्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें राशन विक्रेताओं की समस्याओं के निवारण की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि शासनादेश के अनुसार डोर स्टेप डिलीवरी के तहत गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न कोटे की दुकान पर पहुंचकर दिया जाए। कमीशन का भुगतान संचालक के खाते में दिया जाए। कमीशन को अन्य राज्यों की तरह बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व का बकाया भुगतान किया जाए। कोटेदारों द्वारा वितरण ऑनलाइन किया जा रहा है। जबकि सत्यापन अधिकारी, वितरण अधिकारी, वितरण प्रमाण पत्र व स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हैं। राज्य सरकार द्वारा पेपरलेस सिस्टम का आदेश दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार शुक्ला, जसवीर कौर, रामकुमार, विश्वनाथ रस्तोगी, सगीर अहमद सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।