शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर में पॉलीटेक्निक के दो छात्र रात में सिलिंडर की नॉब बंद करना भूल गए। शुक्रवार सुबह जैसे ही लाइटर जलाया, धमाका हो गया। मकान की दीवार ढह गई और दोनों छात्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई और निरीक्षण किया है।