फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सबसे आगे स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं चल रहे थे, जबकि उनके पीछे विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। रैली कलक्ट्रेट से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व और शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर जागरूकता नारे लगाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें