शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की ओर से रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और संगठन की जिलाध्यक्ष निशा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण फनी गेम, क्विज, मेहंदी, डांस प्रतियोगिता रही। तीज क्वीन के रूप में प्रिया गुप्ता को प्रथम और राखी अग्रवाल को द्वितीय स्थान मिला है। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई और शुभकामनाएं दी। रूचि गुप्ता, खुशबू गुप्ता, कल्पना गुप्ता, कविता गुप्ता, संरक्षक अर्चना अग्रवाल, मोना, रुचि अग्रवाल सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।