शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस टीम ने चोरी या गुम हुए 61 मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ितों को लौटाए हैं। बरामद फोन की कीमत करीब 15 लाख रुपये होने का अनुमान है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के संबध में शिकायत या ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर के जांच की गई। सर्विलांस सेल ने मॉनिटरिंग के बाद 61 मोबाइल बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल को बरामद कर लिए गए है। मोबाइल मिलने पर आवेदकों ने खुशी जताई है।