फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, सीओ ने बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ लाइन संजय कुमार ने साइबर सुरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप पर आने वाली कोई भी एपीके फाइल से साइबर ठग मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खाता खाली कर सकते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए समझदारी और होशियारी से काम लेना चाहिए। साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम की आईडी व फोटो लगाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उनके झांसे में बिल्कुल नहीं आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें