फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में साधकों ने स्वस्थ रहने को किए योगासन, शहीद उद्यान में हुआ कार्यक्रम

शाहजहांपुर में भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सड़कों ने योग के आसन किए। बृहस्पतिवार को शहीद उद्यान में कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार और उनकी पत्नी सौम्या ने मां शारदे और भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद योगाभ्यास का क्रम शुरू हुआ। जिसमें विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया गया। मदन मोहन त्रिपाठी ने पद्मासन एवं ओम ध्वनि, ओमप्रकाश प्रजापति ने ताड़ासन, गिरीश श्रीवास्तव ने अर्ध चक्रासन, ब्रजेश कुमार मिश्रा ने त्रिकोणासन, नीरज वर्मा ने योग मुद्रा, महेंद्र कुमार सिंह ने उष्ट्रासन, राम जानकी ने हास्यासन, सुरेंद्र प्रजापति ने सर्पासन, उमेश मिश्रा ने मत्स्यासन, रमेश दीक्षित ने मार्कट आसन, शिव ओम सक्सेना ने एवं पुनीत दीक्षित ने शवासन कराया। प्राणायाम सत्र में राजीव मिश्रा ने चंद्रभेदी प्राणायाम और प्रवीण गुप्ता ने भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। जिला प्रधान पवन कुमार सिंह ने भारतीय योग संस्थान का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान के पूरे विश्व में 4200 केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं जिनके अंतर्गत निशुल्क योग साधना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर आसन, प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा,भगवान दास शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, केके शुक्ला, शिवओम सक्सेना, अरुण पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें