फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में मनाया गया परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस

शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन पीके गुप्ता ने कहा कि पूरे देश, सेना और वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए नायक जदुनाथ प्रेरणास्रोत हैं। उनके अदम्य साहस, बलिदान और देश के प्रति मर मिटने का जज्बा था। इसी जज्बे को हमारी युवा पीढ़ी को बरकरार रखना है। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य रामऔतार त्रिपाठी, संस्थान के चेयरमैन मुनीश सिंह परिहार, पीपी सिंह, अनिल सिंह राठौड़, रोहित सिंह,अमित श्रीवास्तव, अमन मिश्रा, मुकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें