फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने बंद किया तिलहर मंडी का गेट

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से शुक्रवार रात बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह तिलहर मंडी गेट को बंद कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचीं सीओ ज्योति यादव ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और गेट खुलवाया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंडी ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र के मंसूरपुर गौटिया गांव निवासी विपिन (30) और उसके ममेरे भाई उमेश (25) ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए थे। विपिन की मौके पर मौत हो गई जबकि उमेश ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह आक्रोशित परिजन मंडी पहुंच गए। यहां हंगामा करते हुए परिजनों ने मंडी गेट को बंद कर दिया। परिजन ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ ज्योति यादव, प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर आ गए। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मंडी गेट बंद रहने से व्यापारियों और किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीओ ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें