फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन सृजन अभियान पूरा, बेहतर काम करने वालों को मिला सम्मान

शाहजहांपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई। कार्य संतोषजनक मिलने पर कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव ने संगठन की सराहना की। इस बीच जिला सचिव ओमेंद्र यादव को बेहतर कार्य करने पर पदोन्नत करते हुए जिला महासचिव के लिए प्रस्तावित किया गया। बुधवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर कौशलेंद्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत किए कार्यों की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को ब्लॉक, मंडल कमेटी का गठन पूरा होने पर बधाई दी। अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने नवनियुक्त किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा का पगड़ी और फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें