फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : NEET का पेपर लीक कराने वालों पर कार्रवाई की मांग, शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में नीट यूजी का पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। परीक्षा फिर से कराने और पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि चार जून को आए नीट के परिणाम के साथ कुछ अभ्यर्थियों के बढ़े हुए एक समान अंक, पेपर लीक के आरोप भी लगे थे। अभ्यर्थी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करता है लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी के कारण आए दिन पेपर लीक हो जाता है। ऐसे हालात में यूपीएससी जैसी परीक्षा भी दुष्परिणाम से नहीं बच सकती। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें