शाहजहांपुर जिले में निपुण असेसमेंट परीक्षा का सभी परिषदीय विद्यालयों में आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उनसे प्रश्नों का उत्तर पूछकर शिक्षकों ने ओएमआर शीट को भरा। जबकि कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थी खुद ओएमआर शीट भरकर उत्तर देंगे। इनकी परीक्षा मंगलवार को होनी है। रोटी गोदाम स्कूल में निपुण असेसमेंट परीक्षा हुई। प्रधानाध्यक इमरान सईद की देखरेख में शिक्षिकाओं ने बच्चों से प्रश्नों का उत्तर पूछकर ओएमआर शीट को भरा। शिक्षिका ने बताया कि कक्षा एक से तीन के 80 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही। इसी तरह से जिले 2716 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन करना है। ओएमआर शीट पर परीक्षा संपन्न करने के लिए इसको भरने के लिए पिछले एक माह से छात्र-छात्राओं को अभ्यास करवाया जा रहा था।