शाहजहांपुर में नई पेंशन स्कीम के विरोध में अटेवा, एनएमओपीएस के आवाह्न पर गुरुवार को शिक्षक-कर्मचारी खिरनीबाग बाग स्थित राजकीय क्रीड़ा स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से बाइक रैली निकाली गई, जोकि अंटा चौराहा अनजान चौकी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। अटेवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि एनपीएस धोखा है और यूपीएस माहाधोखा है। यूपीएस में 25 साल की सेवा अनिवार्य है जो कि हमारे अर्ध सैनिक वालों के साथ अन्याय है। यूपीएस कर्मचारियों को स्वीकार नहीं है और हम तब तक दम नहीं लेंगे जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाएगी।