फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब

शाहजहांपुर में गुरुनानक के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन रविवार को निकाला गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन को निहाल किया, साथ ही गतका दल के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारा श्री नानक देव से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंग-बिरंगी परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। इनके पीछे महिलाएं झाड़ू से सड़क को साफ कर रही थीं। उसके पीछे पंच प्यारे और निहंग साहिब थे। गुरु महाराज की पालकी को फूलों से सजाया गया। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कीर्तन का समापन देर रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें