फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 'मुसलमान नेक बनकर मिसाली जिंदगी गुजारें', उर्स में मौलाना मंजरी ने दिया पैगाम

शाहजहांपुर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सूफी हजरत नेमत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह के दो दिवसीय सालाना उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। शनिवार को सुबह नौ बजे कुल शरीफ का आगाज मस्जिद के इमाम मौलाना आदिल रजा नूरी ने तिलावते कुरआन से किया। मुख्य अतिथि शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंज़री ने तकरीर के जरिये लोगों को नेक बनने के साथ ही रसूल पाक की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत की। उन्होंने कहा कि मुसलमान नेक और सच्चे बनकर इंसानियत की खिदमत करें। मौलाना रियाजुल कादरी ने नमाज की पाबंदी करने पर जोर दिया। महफिल में कारी अली अहमद, मौलाना तौसीफ रजा, हाफिज मंसूर रजा, वसीम निजामी, अदीब रजा ने नात व मनकबत पेश की। सलाम-ए-मुस्तफा के बाद शहर पेश इमाम ने मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ की। महफिल में गद्दीनशीन उवैस मियां चिश्ती, हाफिज मोहम्मद अनीस, सैयद तसव्वर हुसैन, जाहिद हुसैन, डॉ.एजाज, इफ्तेखार नबी, नईम अहमद, मुल्तान खां, शाकिर अली, शाहरुख खां, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें