फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बॉटलिंग प्लांट में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन, आग से बचाव के बताए तरीके

मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 01:56 PM IST

शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड जमौर में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मंगलवार को आपातकालीन रिस्पांस ड्रिल का आयोजन किया गया। एफएसओ ने आपातकाल की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपायों, सुरक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम और तत्परता से कार्य करें। इसके बाद आग लगने पर बुझाने के तरीकों का अभ्यास किया गया। एफएसओ ने ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन किया। उन्होंने सभी को नियमित रूप से सुरक्षा अभ्यास करने व आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें