फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल, आग से बचाव की दी गई जानकारी

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन रिसाव के बाद मचे हड़कंप के बाद मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें कूड़े में आग लगने के बाद बुझाने के तरीकों के बारे में अस्पताल स्टाफ की जानकारी दी गई। दोपहर करीब एक बजे एफएसओ डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुई। आसपास के कूड़ा-करकट को एकत्रित करने के बाद उसमें आग लगाई और फिर अग्निशमन यंत्र से बुझाने की जानकारी दी गई। एफएसओ ने बताया कि अग्निकांड होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाएं, साथ ही आग को बुझाने को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें। उन्होंने गैस लीक होने पर फायदे और नुकसान भी गिनाए। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार, डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ.शबाहत हुसैन, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें