फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मौलाना खालिद रशीद बोले- पूरी दुनिया में भारत बड़ी ताकत बनकर उभरा

लखनऊ के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत बड़ी ताकत बनकर उभरा है। जब कभी मुल्क पर दहशतगर्दों का हमला हुआ, तब भारत को सभी का साथ मिला। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। शाहजहांपुर में बुधवार को सपा नेता फिरोज बेग के आवास पर कार्यक्रम में शामिल होने आए महली ने कहा कि ऐसा कदम उठाए जाए, जिससे दोबारा दहशतगर्द ऐसी हरकत नहीं कर सकें। गोरखपुर में हुई घटना के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की कोशिश होना चाहिए। मौलाना ने कहा कि नौजवानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे युवा देश की अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में रोल अदा कर सकें। यह तभी हो सकता है कि जब बेहतर शिक्षा मिल सकें। तभी ऐसे अफसोसजनक वाक्ये रुकेंगे और अपराध भी कंट्रोल होगा। खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर कहा कि किसी भी व्यक्ति को वोट से महरूम रखना जुल्म है। इसकी जिम्मेदारी सियासी दलों व तंजीमों की है। लोगों का भी फर्ज है कि वह अपने वोट की हिफाजत के लिए आगे आएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें