शाहजहांपुर के जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कई मामलों का निरस्तारण हुआ। आपसी समझौते से पति-पत्नी के विवाद भी सुलझे। एक-दूसरे की बात न मानने पर दंपती का विवाद फैमिली कोर्ट में पहुंच गया था। दो साल तक दूर रहने के बाद शनिवार को लोक अदालत में दंपती का समझौता हो गया। कोर्ट के सामने पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इसके बाद हंसी-खुशी दंपती घर चले गए।