फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर की खुशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा, मेहनत और अनुशासन से पाई सफलता

गीतेश सक्सेना Updated Thu, 18 Jun 2026 09:34 PM IST

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में शाहजहांपुर की खुशी कपूर ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। सदर बाजार में पेट्रोल पंप स्वामी राजू कपूर व मधु कपूर की बेटी खुशी कपूर ने तक्षशिला इंटर कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीए की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने ऑनलाइन अध्ययन के साथ सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सफलता के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासित दिनचर्या को प्रमुख कारण बताया। कहा कि उन्होंने करीब आठ महीने पूरी तरह पढ़ाई को समर्पित कर दिए थे। परीक्षा की तैयारी के दौरान अधिकांश समय कमरे में रहकर पढ़ाई की। वह केवल भोजन के लिए ही कमरे से बाहर निकलती थीं। मई में लखनऊ में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था। उनके ताऊ अतुल कपूर, भाई शौर्य कपूर व अंश कपूर ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें