शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार को भक्तों ने खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली। यात्रा में शामिल भक्तजन श्याम की जय जयकार करते हुए भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। सुबह करीब आठ बजे नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से भव्य यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा सदर बाजार, रामताल रोड व बारहपत्थर चौराहे होती हुई शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर को रवाना हो गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पैदल ही करीब तीस किलोमीटर की इस दूरी को तय करेंगे। यात्रा में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) कुसुम शर्मा, गोपाल द्विवेदी के अलावा आयोजक आकाश गुप्ता, दीपक वर्मा, अंशुल कश्यप, रामजी वर्मा, हिमांशू देवल, आकाश गुप्ता, शिवा वर्मा, प्रिंस वर्मा आदि मौजूद रहे।