शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में खिरनी बाग चौराहा स्थित शहीद स्तम्भ पर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। सीए संजय सक्सेना ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान ली गई है। आतंकियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। इस मौके पर कृपाशंकर सक्सेना, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश सक्सेना, स्वदेश कुलश्रेष्ठ, हिमांशु सक्सेना, शिवांश सक्सेना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, अरूण कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।