शाहजहांपुर में ओसीएफ के श्रीरामलीला मैदान में नौ से 16 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत विजय कौशल शामिल होंगे। आयोजक अशित पाठक ने बताया कि कथा को लेकर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे भूमि पूजन होगा। कथा के लिए आमंत्रण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन किया जाएगा। आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।