फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने योग में दिखाई प्रतिभा

शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूलों से आए छात्राओं ने योग की प्रतिभा दिखाई। शिव तांडव स्रोत पर योग की विभिन्न मुद्राओं का सामूहिक प्रस्तुतिकरण किया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल में बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, योग प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता आदि शामिल रहे। चयनित छात्राओं को जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अपराजिता सिंह ने दीप जलाकर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें