शाहजहांपुर में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में नई डिजाइन की साड़ियां और लहंगे आए हैं। महिलाओं को शुद्ध सिल्क की साड़ियां व ब्राइडल लहंगा ज्यादा पसंद आ रहा है। इनकी कीमत 1500 से एक लाख रुपये तक है। साड़ी-लहंगा के साथ ही चूड़ियों की बिक्री भी खूब हो रही है। बाजार में इस बार रजवाड़ा चूड़ा, लाल महरूम स्टोन वाली चूड़ी, पोलकी चूड़ा, कांच के कंगन नई-नई डिजाइनों व रेंज में उपलब्ध हैं। व्यापारी अतुल सक्सेना सोना ने बताया कि खासतौर पर नवविवाहिताओं द्वारा करवाचौथ लिखे कंगन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।