शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में मुर्गीदाना कारोबारी लईक अहमद के घर 10 लाख रुपये की डकैती डालने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि बदमाशों के चेहरे दिखाई न देने से अभी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस उलझन में है। पुलिस को अनुमान है कि स्थानीय युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं नजर आ रहे हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।