संभल के सपा सांसद जियाउल रहमान बर्क को लेकर एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि संभल के सांसद संभल जाएं, वरना उनका हाल भी आजम खान जैसा होगा। उन्होंने कहा कि सपा ने ही आजम खान की दशा खराब कर दी है। शाहजहांपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह यादव असली नेता थे, जिनके अखाड़े में पहलवान पैदा होते थे, लेकिन आज भाड़े के पहलवान पैदा हो रहे हैं।