फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस: पीलीभीत में सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में दौड़े सैकड़ों लोग

पीलीभीत में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। शहर में गांधी स्टेडियम से सुबह 10:30 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दौड़ की शुरुआत कराई। दौड़ में कई स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों के साथ ही जन प्रतिनिधियों, अफसर और आमजन ने प्रतिभाग किया। उधर, न्यूरिया थाना पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ सुबह नौ बजे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार माबी के नेतृत्व में शुरू हुई। यह मैराथन कस्बे में स्थित मखदूम शाह मियां की दरगाह से शुरू होकर गुप्ता कॉलोनी पुल पर पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में थाना पुलिस के जवानों के साथ कस्बे के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता व राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता में सिपाही हरपाल सिंह ने प्रथम, थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव के राकेश कुमार ने द्वितीय और सिपाही पुष्पेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें