फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस भगदड़... भोले बाबा के दर्शन के लिए भागीं रामादेवी, मिली मौत; पति ने बताई आंखों देखी

मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 07:27 PM IST

शाहजहांपुर के निगोही कस्बे की रहने वाली रामादेवी सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा के दर्शन के लिए भागीं लेकिन मौत मिली। भगदड़ में वह गिर पड़ीं। कई और लोग भी उनके ऊपर गिर गए। लोगों के नीचे दबने और कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव लेकर लौटे उनके पति हरीशरण ने हाथरस की घटना का खौफनाक मंजर बताया। मूलरूप से पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव मन्निया निवासी हरीशरण करीब दस वर्ष पहले यहां आकर रेलवे क्रॉसिंग के पास मकान बनाकर रहने लगे थे। हरिशरण दवाइयों का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी रामा देवी की भोले बाबा में काफी आस्था थी। करीब 18 वर्षों से वह और पत्नी भोले बाबा के अनुयायी हैं। हरिशरण के मुताबिक, सत्संग में जुड़ने के बाद उनके व्यापार में तरक्की हुई थी इसलिए उनकी आस्था गहरा गई थी। पिछले सात-आठ वर्ष से हर माह भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाते थे। इस बार भी रामा देवी के साथ उनके पति समेत कस्बे के अन्य कई लोग गए थे। हरिशरण ने बताया कि जैसे ही सत्संग समाप्त हुआ, कई लोग भोले बाबा का दर्शन करने के लिए भागे। उनकी पत्नी भी उस ओर गईं। तभी भगदड़ मच गई। उनकी कुचलकर मौत हो गई। बुधवार को सुबह शव निगोही लाया गया। उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें