शाहजहांपुर के जलालाबाद में हनुमान जयंती पर शनिवार सुबह श्री सिद्धबली हनुमान बाला जी धाम की ओर से हनुमान जी की निशान यात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जय-जयकार करते चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर से महंत सत्यदेव पांडेय ने किया। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करती नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा व बरेली हाईवे पर आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर पहुंची। यात्रा का नगर में विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दोपहर को यात्रा का समापन श्री बाला जी धाम पर हो गया। इस दौरान आयोजक बिपिन मैथिल, डॉ. प्रदीप शर्मा के अलावा राममोहन मिश्र, कृष्णपाल सिंह, गोपाल द्विवेदी, पुनीत मिश्रा, सुधीर गुप्ता, प्रदीप मिश्रा,अमित दीक्षित, मुनिराज सिंह, बिपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।