फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के निगोही में बाइक सवार ने महिला के कुंडल नोचे

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर में दवा लेने आई महिला के कानों से बाइक सवार युवक ने कुंडल छीन लिए और फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। तिलहर के गांव रानी खिरिया निवासी माधुरी देवी अपनी मां राजेश्वरी के साथ शुक्रवार को ई-रिक्शे पर सवार होकर निगोही में दवा लेने को आई थी। पूर्वांह्न साढ़े 11 बजे हमजापुर चौराहे पर बाइक सवार युवक आया और झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। माधुरी के शोर मचाने पर ई-रिक्शा चालक ने पीछा किया। तब तक बाइक सवार गली से होकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में जाकर सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसके कुंडल करीब 45 हजार रुपये के होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें