शाहजहांपुर के तिलहर से निगोही मार्ग पर गांव डंडिया के पास नेपाल बॉर्डर से पंजाब जाने वाली 50 यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलट गई। बताते हैं कि चालक गूगल मैप के जरिये बस को चला रहा था। हादसे के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को तड़के साढ़े तीन बजे हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में महिलाएं, पुरुष व बच्चे सवार थे। सूचना के बाद सीओ ज्योति यादव मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए पांच यात्रियों को सीएचसी पर भेजा गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली।