फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पहले दिन की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा संपन्न, केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

शाहजहांपुर में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 9504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बायोमैट्रिक तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह दस बजे अभ्यर्थियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया। केंद्र के अंदर ही उनकी तलाशी ली गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होने पर आर्य महिला डिग्री कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों को बैग और मोबाइल लेने के लिए जूझना पड़ा। हंगामे की स्थिति होने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें