फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, एडीएम ने पहुंच कर शुरू कराई

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील क्षेत्र में भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत चल रहे खोदाई कार्य में शुक्रवार सुबह बाधा उत्पन्न हो गई। ग्राम सकरापुर के पास किसानों ने जेसीबी को रुकवाकर खोदाई कार्य बंद करा दिया। पास में ही भैंसी नदी का निरीक्षण कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को जानकारी हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम को मौके पर बुलाकर पैमाइश कराने के बाद तत्काल जेसीबी मशीनों को शुरू कराकर खोदाई कार्य चालू कराया। एडीएम ने कहा कि नदी के पुनर्जीवन अभियान में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा या सरकारी जमीन को नहीं छोड़ेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेल भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 25 जून तक प्रत्येक दशा में भैंसी नदी की खुदाई कार्य पूर्ण कराएं। इस दौरान एडीएम ने करनापुर में भैंसी पुल के पास नदी किनारे तमाम लोगों के साथ मिलकर कदम के बीजों की बोआई की। इस दौरान तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, बीडीओ आरपी राना, विहिप जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, राजीव सिंह, दलजीत सिंह राजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें