शाहजहांपुर के मदनापुर के गांव बरीखास समेत कई गांवों में तारों से उठी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। बिजली निगम की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र को घेर लिया। आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर में बिजली सप्लाई शुरू होने से आग की घटना हो गई। जेई को कॉल करने के बाद भी आपूर्ति को बंद नहीं किया। उन्होंने अवर अभियंता पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। एसडीओ ने कॉल पर बात कर आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में बलदेव सिंह, सोनू, पवन कुमार, राजीव कुमार, राधारमण आदि शामिल थे।