फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर अपूर्वा को सौंपा। इसमें विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से चालू किए जाएं। किसानों को सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए। फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं को तत्काल गोशाला भिजवाया जाए। किसानों की मेड़बंदी व पैमाइश संबंधी फाइलें तहसीलों में लंबित रहती हैं, फाइलों का तहसील तहसील स्तर पर निस्तारण तीन माह में करना सुनिश्चित किया जाए। रिलायंस थर्मल पॉवर प्लांट द्वारा जमीन अधिग्रहित कर नहर को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगोही के ग्राम भटियूरा पृथ्वीपुर खेलकूद व ओपन जिम का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरिराम वर्मा, मुनेश्वर दयाल कठेरिया, गुलजार सिंह, ज्ञानदेव त्रिवेदी, प्रदीप कुमार, शकील मंसूरी, रामौतार वर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें