फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पुवायां में खाद न मिलने से किसान परेशान, अफसर बने बैठे अनजान

शाहजहांपुर जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। खाद नहीं मिलने से किसान परेशान घूम रहे हैं लेकिन अफसर किसानों की इस समस्या से अनजान बने बैठे हुए हैं। भोर से लाइन में लगे किसान दोपहर तक खाद न मिलने से परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह से ही पुवायां के मंडी परिसर में इफको केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। ज्यादा भीड़ होने पर थाने से पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। किसानों का कहना है कि रात से ही लाइन में लग जाते हैं लेकिन जब तक नंबर आता है तब तक खाद खत्म हो जाती है। पुवायां के इफको केंद्र पर रोजाना सात सौ बोरी यूरिया पहुंच रही है जो किसानों की भीड़ को देखते हुए नाकाफी साबित हो रही है। इससे किसान परेशान घूम रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें