शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम पटियारी निवासी 70 वर्षीय दयाराम की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को सुबह अधजली अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के बेटे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।