फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट... फरीद अकादमी ने लखीमपुर की टीम को छह रन से हराया

शाहजहांपुर में शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फरीद अकादमी ने लखीमपुर को छह रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर लखीमपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। फरीद अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106 रन बनाए। इसमें अनुरोध वर्मा ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। आराध्य ने 14 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर की टीम 19 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। सूरज शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 व तनु सिंह ने 23 रन बनाए। फरीद अकादमी के गेंदबाज अर्थ व आशुतोष ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंपायर नईम व रविंद्र रहे। स्कोर निशांत रहे। टूर्नामेंट आयोजन मयूर खन्ना ने बताया कि सात व आठ नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें