शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को कालीबाड़ी मंदिर में फैज ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाया और उन्हें सोनू चौहान नाम दिया गया। सोनू चौहान ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया है और उन पर कोई बाहरी दबाव नहीं है। पेशे से शिक्षक सोनू चौहान की भगवान शिव में गहरी आस्था है। हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने इस घर वापसी को विधि-विधान से संपन्न बताया।