फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, सीखे सफलता के गुर

शाहजहांपुर में अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को मेधा को सम्मान दिया गया। हाथ में प्रशस्तिपत्र देकर और गले में मेडल पहनाकर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तो अभिभावक और अध्यापक भी गर्व से भर गए। इस दौरान 12 सौ से ज्यादा मेधावी सम्मान से नवाजे गए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ ही चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने सबसे पहले सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यार्थियों को मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित किए गए। बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत ने भी मेधावियों को सम्मान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें